तेल अवीव/तेहरान।ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है। ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज शाम से रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन विदेशी मेहमानों ने पहले ही पहुंचकर उन्हें श्रद्दांजलि देना शुरू कर दिया।तेहरान के मोसल्ला परिसर में अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत रखे गए हैं। भारतीय धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गए हैं। ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा अरेफ तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत कर रहे हैं।
खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू:भारतीय धर्मगुरुओं ने श्रद्धांजलि दी, पाकिस्तानी आर्मी चीफ पहुंचे