रिमूवल-प्रभारी ने महिला के पैर पड़े: समझाइश के बाद खाली कराया

इंदौर।लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम ने जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को परदेशीपुरा क्षेत्र में एक जर्जर मकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी देर तक समझाइश के बाद जब बात नहीं बनी तो रिमूवल प्रभारी ने महिला के पैर पकड़कर उसे मकान खाली करने के लिए मनाया।नगर निगम की रिमूवल टीम वर्मा नर्सिंग होम के पास स्थित रतिराम खटके के जर्जर मकान को तोड़ने पहुंची थी। इस भवन को पहले ही कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। टीम ने परिवार को बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान कभी भी गिर सकता है और इससे जनहानि हो सकती है।

सामान को लेकर जताई चिंता-मकान में रहने वाली महिला ने घर खाली करने से पहले सामान रखने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इस पर रिमूवल टीम प्रभारी बबलू कल्याणे ने मकान के अंदर जाकर पूरा सामान देखा और बाहर आकर परिवार को समझाया कि उनका सामान पास की दुकान में सुरक्षित रखवा दिया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment