बड़नगर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा सिविल अस्पताल बड़नगर में अपनी 38 वर्षों की एक लंबी अवधि तक उत्कृष्ट सेवा देने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आजाद कुमार जैन का गौरवपूर्ण विधान से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम संघ की जानकारी घनश्याम पाठक द्वारा दी गई। इसके बाद रश्मि पंवार सीएचओ द्वारा जैन दम्पति को तिलक लगाया गया। संघ के देवीदास मूलचंदानी, प्रेमकुमार खींची, दिनेश पंचोली और कन्हैयालाल वर्फा द्वारा पुष्प मालाओं से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।सम्मान पत्र का वाचन रविराज यादव ने किया। तत्पश्चात डॉ. जैन साहब का साफा, शाल, श्रीफल, संघ का दुपट्टा, प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस विशेष अवसर पर हर्षवर्धन परमार, विजय कटारिया, मनोहर सोलंकी, पूजा पंवार, सचिन गुगली, शेखर राठौड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपने सम्मान के प्रति उत्तर में डॉ. जैन ने भावुक होते हुए संघ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, अगर सूरज है तो सभी प्रकाशमान हैं। आपने मेरी इस उम्र के इस पड़ाव में जो सम्मान किया है, इसके लिए मैं पूरे संगठन को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।
कार्यक्रम का सफल संचालन तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्फा ने किया एवं आभार डॉ. सारांश जैन ने माना।