लापरवाही पर प्राचार्य का वेतन रोकने और शिक्षकों को नोटिस देने के दिए निर्देश

बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गुरुवार पाटी विकासखंड के ग्राम जुनाझिरा स्थित   एकीकृत शासकीय हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, पुस्तक वितरण, स्कूल परिसर की साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के बावजूद शाला में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त कर शाला के प्राचार्य का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर संबंधित शिक्षक एवं जनशिक्षक को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment