परिवार को कॉल कर कहा धोखा हुआ, मर रहा हूं -उज्जैन के युवक की बीना में मिली लाश

उज्जैन। प्रेमिका का जन्मदिन होने पर रीवा गये उज्जैन के युवक ने परिवार को कॉल कर कहा कि धोखा हुआ है, मर रहा हूं। परिवार शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। वहीं गुरूवार को खबर मिली कि बीना रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली है। परिवार बीना रवाना हो गया।
चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि कैलाश एम्पायर में रहने वाला परिवार बुधवार देर शाम थाने आया था और बताया कि अरमान पिता स्व. राकेश पंवार 15 जून को रीवा में गर्लफ्रेंड का जन्मदिन होने पर गया था। दूसरे दिन कॉल कर कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है, और मर रहा हूं। परिवार ने उससे बात की और समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह 17 जून तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने लिखित में शिकायत बताई और मोबाइल नम्बर दिया। अरमान के मोबाइल पर पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नम्बर बंद होना सामने आया। इस बीच गुरूवार सुबह खबर मिली कि अरमान बीना में ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई है। परिवार बीना के लिये रवाना हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार अरमान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बीना पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की जांच शुरू की जायेगी। इस बात का पता लगाया जायेगा कि अरमान की गर्लफ्रेंड कही ब्लैकमेल तो नहीं कर रही थी। उसकी किसी ओर से दोस्ती तो नहीं है।
उज्जैन हॉस्टल में थी गर्लफ्रेंड
बताया जा रहा है कि रीवा की रहने वाली गर्लफ्रेंड भी उज्जैन में पढ़ाई कर रही है और हॉस्टल में रहती है। गुरूवार को परिवार हॉस्टल पहुंचा। गर्लफ्रेंड हॉस्टल में होना सामने आई। परिवार उसे लेकर माधवनगर थाने आ गया और आरोप लगाने लगा। पुलिस ने मामला शांत किया और जांच का आश्वासन दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment