निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

इंदौर। बाणगंगा  क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक अपने दोस्त से मिलने गया था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश गिरने का प्रतीत हो रहा है।बाणगंगा पुलिस के अनुसार नंदबाग कॉलोनी निवासी रवि गुर्जर (35) पुत्र प्रेमलाल गुर्जर की गुरुवार सुबह एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रवि को कुछ दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पैर फिसलने से हुआ हादसा-पुलिस जांच में सामने आया है कि रवि शनिवार को अपने मित्र गोपाल से मिलने एक निर्माणाधीन मकान में पहुंचा था। गोपाल वहां टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। बताया जाता है कि मकान की दूसरी मंजिल पर काम चल रहा था और रवि वहीं से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर पड़ा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment