तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका और ईरान के बीच डील पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ हुआ समझौता अभी फाइनल नहीं है।G7 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फिलहाल सिर्फ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है और अभी कई बातें तय होना बाकी हैं।ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता, तो अमेरिका फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने ठीक से व्यवहार नहीं किया, तो हम फिर बम बरसाएंगे।”ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ समझौते से बाजारों में भरोसा बढ़ा है और इसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अगले एक-दो दिन में पूरी तरह खुल जाएगा। उनके मुताबिक, समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
ईरान-US समझौते पर ट्रम्प बोले- डील अभी फाइनल नहीं: शर्तें नहीं मानीं तो फिर बम बरसाएंगे