इंदौर। गांधीनगर क्षेत्र में एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद परिजनों ने छात्र की परिचित युवती पर ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला जांच में लेकर छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार मृतक वैष्णव कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था। मंगलवार को राहुल घर पर अकेला था। शाम को जब उसकी मां काम से लौटकर घर पहुंची तो उसने बेटे को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।राहुल से पैसे मांग रही थी युवती-परिजनों का कहना है कि राहुल का इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। उनका आरोप है कि युवती राहुल पर लगातार पैसों का दबाव बना रही थी और उससे रुपए मांगती थी। परिवार को राहुल के मोबाइल में मिली आखिरी चैट में भी युवती द्वारा पैसों की मांग किए जाने की बात सामने आई है।गांधी नगर पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन और चैट रिकॉर्ड की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:युवती पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, चैटिंग मिली; मोबाइल जब्त