राम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के घर सोना मिला:ट्रेन से बोरा लेकर जाता, फ्लाइट से लौटता था

अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से दो दिन पहले यानी शनिवार को सोना मिला। ट्रस्ट की टीम पुलिस के साथ उनके घर पहुंची थी। ट्रस्ट की जांच टीम ने गोपनीय तरीके से यह कार्रवाई की। इस मामले में ट्रस्ट और पुलिस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है। सूत्र बताते हैं कि इसकी कीमत करोड़ों में है। टिन्नू को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता है। ट्रस्ट में वह काफी पावरफुल हैं। चाहे सिक्योरिटी का मैनेजमेंट हो या चढ़ावे को बैंक में जमा कराना हो, वही सब कुछ मैनेज करते हैं।इधर, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव के रिश्ते में भतीजे लगने वाले सोमेश आनंद भी शक के घेरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोमेश आनंद ने एक साल में 50 से ज्यादा यात्राएं की हैं। इनमें कर्नाटक समेत कई राज्य शामिल हैं।खास  यह है कि सोमेश बोरे में लगेज लेकर अयोध्या से ट्रेन से जाते थे और वापसी फ्लाइट से खाली हाथ करते थे। बोरे में क्या होता था, इसे अलग-अलग चर्चाएं हैं। यह भी दावा है कि वह पैसा और सामान लेकर ट्रेन से जाते थे, क्योंकि ट्रेन में चेकिंग कम होती है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment