महाकाल मंदिर में मोबाइल चोरी का प्रयास:सुरक्षा गार्डों ने1 आरोपी को पकड़ा, अन्य साथी फरार

उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु परिवार के साथ मोबाइल चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया। मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।जानकारी के अनुसार, भोपाल के बैरागढ़ से आया एक परिवार महाकाल मंदिर में दर्शन कर रहा था। परिवार में तीन-चार बच्चे भी थे, जिनके पास नए मोबाइल फोन थे। दर्शन के बाद, जब परिवार कार्तिक मंडप से जनदर्शन लाइन के माध्यम से बाहर निकल रहा था, तभी यह घटना हुई।तीन से चार युवकों ने एक बच्ची के बैग से दो मोबाइल फोन चुरा लिए और भागने लगे। चोरी का पता चलते ही परिवार की महिला सदस्य ने शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई।महिला की आवाज सुनते ही मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने वायरलेस सेट के माध्यम से घटना की सूचना प्रसारित की। सूचना मिलते ही आगे तैनात सुपरवाइजर मुकेश गोड़ाना और सुरक्षा गार्ड अर्जुन सिंह ने भाग रहे संदिग्ध युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया।पीछा करने के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को महाकाल मंदिर चौकी के माध्यम से महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment