स्टेशन पर नारकोटिक्स की रेड में:शिप्रा एक्सप्रेस से 1.5 करोड़ की हेरोइन जब्त , आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन।सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिप्रा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही 1.067 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। मामले में राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधिकारी ट्रेन में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ते और तलाशी लेते नजर आ रहे हैं। सीबीएन को सूचना मिली थी कि शिप्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22911) के जरिए बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की जा रही है।सूचना के आधार पर गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब एक बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और नारकोटिक्स अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की। ट्रेन के पहुंचते ही जनरल कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान होने पर उसके हैंडबैग की जांच की गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment