इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में 60 लाख रुपए की चोरी के केस में अब पीड़िता को धमकाने और अदालत में बयान बदलने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।बाणगंगा पुलिस के मुताबिक कुम्हार खाड़ी निवासी मनीषा यादव के घर 7 फरवरी 2026 को चोरी हुई थी। 9 फरवरी को जब परिवार घर पहुंचा तो ताला टूटा मिला और सोने के जेवर व नकदी सहित करीब 60 लाख रुपए का सामान चोरी होना सामने आया।आरोपियों में जेठ का बेटा भी-मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में तीन से अधिक युवक दिखाई दिए थे, जिनमें महिला के जेठ का बेटा रोहित उर्फ गोलू और उसके साथी शामिल पाए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
60 लाख चोरी केस में बयान बदलने का दबाव:, महिला को दी जान से मारने की धमकी