हॉस्पिटल में भर्ती बीजेपी नगर अध्यक्ष मिश्रा की हार्ट की नसों में ब्लॉकेज; होगी एंजियोप्लास्टी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी के इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल से संबंधित गंभीर समस्या (हार्ट प्रॉब्लम) होने के चलते अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।शुरुआती मेडिकल जांच और एंजियोग्राफी में सुमित मिश्रा के दिल की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी दो धमनियों में 90 प्रतिशत और एक अन्य धमनी में 50 प्रतिशत तक ब्लॉकेज पाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने का फैसला लिया है।नगर अध्यक्ष को शुक्रवार को विमान के जरिए दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली में देश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक सेठ उनकी एंजियोप्लास्टी करेंगे और आगे की सर्जरी को अंजाम देंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment