शराब कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया, एक करोड़ मांगे:; दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी समेत हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये गैंग, कारोबारी के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड कर रहा था।मामले की मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन को बताया जा रहा है, जो 2019 के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस में सजा काट चुकी है। उसे भी हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल, जांच जारी रहने की बात कहते हुए पुलिस ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर रही है।डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाणगंगा इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय हितेंद्र सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि द्वारकापुरी निवासी अलका दीक्षित से उनकी जान-पहचान है। अलका अवैध शराब तस्करी से जुड़ी रही है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment