इंदौर।इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा एबी रोड बायपास स्थित तेजाजी नगर ब्रिज के पास हुआ, जहां दो कारें आपस में टकरा गईं।पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 1 बजे की है। सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।एसआई अविनाश नागर ने बताया कि एक कार में प्रथम चौधरी (22) निवासी रंगवासा, कृष्णा (30) निवासी सांवेर और चेतन चौधरी (35) निवासी सांवेर सवार थे। वहीं दूसरी कार में युवराज (29) निवासी सांवेर मौजूद था।इलाज के दौरान प्रथम चौधरी की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों वाहन किस दिशा में जा रहे थे। क्षतिग्रस्त कारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
तेजाजी नगर में :दो कारें भिड़ीं, एक की मौत; 3 घायल, कारें हुईं क्षतिग्रस्त