उज्जैन। कुछ दिनों से तनाव में चल रही महिला ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया।
चिमनगंज थाना एसआई लिबिन खेस ने बताया कि आगररोड स्थित चंदननगर में समरीन पति उमद रहमान 23 साल द्वारा फांसी लगाने की खबर मिलने पर घटनास्थल पहुंचे थे। शव को फंदे से उतारा गया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लाया गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले शादी हुई थी। कुछ दिन पहले बाइक के सामने कुत्ता आने पर पति घायल हो गया था। चेहरे पर काफी चोंट लगी थी। जिसके बाद से समरीन तनाव में चल रही थी। पति मजदूरी करता है, जिसे उपचार के लिये राजस्थान भी ले जाया गया था। एसआई खेस के अनुसार फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। जांच और मायके-ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किये जायेगें। मामला नवविवाहिता से भी जुड़ा हुआ है।
बस में सूरत से मुरैना की यात्रा कर रहे युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे इंगोरिया में उतारा गया और स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से उज्जैन रैफर किया गया लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मुरैना के महुआ में रहने वाला मोनू पिता हरवीरसिंह 40 साल सूरत में एम्बॉयडरी मशीन का काम करता था। सोमवार को बस से मुरैना लौट रहा था। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ मुरैना का रहने वाला युवक था। उसने इंगोरिया में बस से उतारा और लोगों की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उज्जैन रैफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस रात 8 बजे के लगभग चरक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया और ईसीजी कराया गया। लेकिन युवक की सां
सूरत से मुरैना की यात्रा कर रहे युवक की मौत, महिला ने लगाई फांसी