उज्जैन। बड़नगर मार्ग मुरलीपुरा (मुल्लापुरा) में सोमवार शाम हत्या का मामला सामने आया। महाकाल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची तो मवेशियों के तबले में खाट पर युवक की लाश पड़ी मिली, पास में खून से सना फावडा पड़ा था। पुलिस आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगालने का काम कर रही है।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि शाम 5.30 बजे के लगभग मुरलीपुरा में रहने वाले सुभाष रायकवार ने सूचना देकर बताया कि उसके खेत पर मवेशियों के तबले में हाली का काम करने वाले मुकेश पिता कैलाश नायक 35 साल की हत्या कर दी गई है। एएसआई बलराम और टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। तबले में खाट पर लाश पड़ी थी। सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। तबले में खून से सना फावडा पड़ा था। जिससे हत्या किया जाना सामने आया। जांच के लिये एफएसएल टीम को बुलाया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये गये। मृतक मुल्लापुरा का रहने वाला सामने आया और काफी समय से सुभाष रायकवार के खेत पर मवेशियों को पानी पिलाने, भूख भरने के साथ हाली का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी भी था। थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल मामले में हत्या का प्र्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल भेजा गया है।
मवेशी नहीं छोड़े तो चला पता
बताया जा रहा है कि तबेले में बंधे मवेशियों को दोपहर में छोड़ा जाता था। लेकिन सोमवार को देर शाम तक मवेशी नहीं छोड़े गये तो खेत मालिक सुभाष देखने पहुंचे, उन्हे मुकेश घाट पर पड़ा दिखाई दिया। अंदर जाने पर खून फैला हुआ था। जिसके चलते उन्होने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
शराब पीने के दौरन विवाद की आशंका
हत्या का घटनाक्रम सामने आने के बाद आशंका जताई गई कि शराब पीने के दौरान मुकेश का किसी से विवाद हुआ होगा और उसके द्वारा फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस इस बात का पता लगाने के लगी है कि मुकेश के साथ कौन-कौन शराब पीता था। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
बड़नगर मार्ग पर मुरलीपुरा में हाली की हत्या तबले में मिली लाश, खून से सना था फावड़ा