स्टॉफ नर्स ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, सुई टूटकर कमर के अंदर रह गई

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के सिविल अस्पताल ब्यावरा में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल है। बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाओं के चलते मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक स्टाफ नर्स की लापरवाही का हैरतअंगेज कारनामा उस वक्त सामने आया जब स्टॉफ नर्स ने अस्पताल में भर्ती बोरखेड़ा जागीर निवासी मरीज भिलाला को ऐसा इंजेक्शन लगाया कि इंजेक्शन की नीडल (सुई) मरीज की कमर के अंदर ही टूट कर रह गई, स्टाफ नर्स की लापरवाही को देखते हुए नाराज परिजन जब आक्रोशित हुए तो नर्स ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और उक्त मरीज को रेलवे स्टेशन तिराहा स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए जहां डॉक्टर गुप्ता ने मरीज का आॅपरेशन कर टूटी हुई सुई को बाहर निकाल दिया तत्पश्चात एंबुलेंस से उक्त मरीज को वापस सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर आए जहां पर भर्ती मरीज का नर्स द्वारा गहन उपचार किया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment