उज्जैन। पानी की तलाश में मंगलवार को पांच माह की गर्भवती गाय 50 फीट कुएं में गिर गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय का ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घट्टिया थाना एसआई शैलेन्द्रसिंह अलावा ने बताया कि ग्राम नजरपुर में दोपहर के समय 50 से 55 फीट गहरे कुएं में एक किसान की गाय के गिरने का मामला सामने आने पर पुलिस पहुंची थी। कुएं में पानी काफी अधिक था। गाय को बाहर निकाले के लिये रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 10 से 12 फीट पानी कुएं से खाली कराया गया और के्रन की मदद से 2 युवकों को नीचे उतारा गया। दोनों ने गाय को क्रेन के पट्टे में लपेटा और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद गाय का बाहर निकाल लिया गया। गाय पांच माह की गर्भवती थी। गाय को निकालने के लिये शुरू किये गये रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। बेजुबान को बाहर निकालने के लिये ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
पानी की तलाश में 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय -ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर