सुसनेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित प्रीजन लीगल एड क्लिनिक योजना के अंतर्गत जिला जेल आगर मालवा एवं उप जेल सुसनेर में स्थापित प्रीजन लीगल एड क्लिनिक सहित जिला जेल आगर मालवा एवं उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया गया। जिला जेल आगर मालवा में निरीक्षण के दौरान बंदियों के द्वारा बनाई जा रही सब्जी, रोटी आदि की गुणवत्ता देखी तथा जेल प्रशासन को आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त खाधान्न स्टॉक, आटा चक्की, पेयजल व्यवस्था, मनोरंजन के साधन आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात जेल बंदियों की समस्याएं सुनी जाकर विधिक सलाह प्रदान की । उप जेल सुसनेर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य अपराधों में राजीनामा करने एवं प्ली बारगेनिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी साथ ही जेल बंदियों की समस्याएं सुनी जाकर यथोचित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री अरुण सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगर मालवा, अश्विनी सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा, फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण