बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ममता कुशासन हारा

बड़नगर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बड़नगर द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोमवार को शिवाजी चौराहा पर झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कार्यकर्ता ने ढोल की थाप पर थिरकते हुए भाजपा की विजय के जयघोष लगाकर बंगाल विजय पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऊषा सोनी, नपा उपाध्यक्ष अनीता सतीश वर्मा, मंडल महामंत्री अंकित त्रिवेदी, उपाध्यक्ष अमित जोशी, दिलीप जैन, मंत्री लता शर्मा, कलावती ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पाटोदी, सिराज भाई, मांगीलाल हारोड, विनय बादशाह, आशुतोष शर्मा, जितेंद्र यादव, विशाल जैन, राजकुमारी निंबोला, मनोज यादव, आदित्य राणावत, हर्ष शक्तावत, रोहित चौहान, अमर खूंटवाल , महेश सेन व प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री अंकित त्रिवेदी ने किया
शुजालपुर। देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किए गए, पश्चिम बंगाल में भाजपा की एतिहासिक जीत और असम में मिली अच्छी सफलता पर भाजपा ने शहर में जीत का जश्र मनाया। नगर भाजपा मंडल के नेतृत्व में टेम्पों चौराहे पर सोमवार की शाम को कार्यकतार्ओं ने उत्साह जताते हुए जमकर आतिशबाजी की और मिठाई वितरित की गई। साथ ही भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनीप्रसाद परमार, सुनिल देथल, अभिनंदन जैन, सीमित जैन, अमित गोयन्का, राकेश परमार, अमृत गोस्वामी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मक्सी। 4 मई 2026 सोमवार को पश्चिम बंगाल पांडूचेरी असम में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है इस उपलक्ष्य में प्रचंड विजय की खुशी में मक्सीमंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष गोलू जी पटेल महामंत्री मोड सिंह लोधी महामंत्री नानू जी पंड्या मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता हंसराज जैन मनोज पटेल विष्णु पाटीदार पार्षद मनोज पटेल दिलीप आरोल नरेंद्र भावसार राकेश चौहान ओम चौधरी पार्षद भगवान सिंह पार्षद अमित सोनी मनोहर लश्कन सुजन मंडलोई आशीष दुबे दिलिप लोधी पार्षद मोहसीन खान पार्षद आदि ने बड़े उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया गया आतिशबाजी की
सुसनेर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत पर नगर के स्टेट बैंक चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकतार्ओं ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी कर फटाके फोड़े एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बंगाल, असम ओर पांडिचेरी पर भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह एक ऐतिहासिक जीत है। ममता कुशासन हार गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेंद्रसिंह चंद्रावत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री लखन सेन कालुसिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा, राहुल सिसोदिया, युगल किशोर परमार, गिरजाशंकर राठौर, विष्णु भावसार, लक्ष्मण सिंह कावल, कमल गर्ग, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार मोडी में भारतीय जनता पार्टी मंडल मोड़ी में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन की जीत की खुशी में कार्यकतार्ओं द्वारा विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, मंडल महामंत्री राधेश्याम यादव, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. बद्रीलाल मीणा, गिरीराज पाटीदार, पवन जैन, मंडल मंत्री नारायण सिंह कायरा, राजाराम प्रजापत, किशन पाटीदार, गिरिराज बंसिया, अशोक पाटीदार, गोकुल सिंह, मेहंदी, बल्लभ प्रसाद पाटीदार, अशोक गोटी, मुकेश गोटी, डॉ. रामगोपाल शर्मा, भेरूलाल अहिरवार, पवन पाटीदार, गोवर्धन पाटीदार, हेमराज बंसिया, जफर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, संगठन की मेहनत और नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। -0047

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment