हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का विधायक दिनेश जैन ने किया स्वागत

महिदपुर। पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्थानीय आम्बेडकर चौक पर ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर द्वारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन बोस के मुख्य आतिथ्य में शाल ओढ़ाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। विधायक दिनेश जैन बोस ने अपने उद्बोधन में सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भी वहां हमारे नगर, प्रदेश व देश में खुशहाली एवं अमन, चैन के लिए दुआ करे। कार्यक्रम में अरुण बुरड़, सगीर बेग, कैलाश बगाना आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment