परशुराम जन्मोत्सव व शंकराचार्य जयंती महिदपुर-झारडा में जनसंपर्क अभियान तेज

महिदपुर। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं जगतगुरु शंकराचार्य जयंती महोत्सव को लेकर महिदपुर-झारडा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियों के तहत समाजजनों द्वारा जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद समाज के प्रतिनिधि पूरे उत्साह के साथ घर-घर पहुंचकर विप्र बंधुओं को पत्रक वितरित कर रहे हैं और कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे समाज में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। संयोजक सत्यनारायण शर्मा (पेटलावद) ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भागवत आचार्य पंडित श्याम स्वरूप मानावत मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में बड़नगर विधायक जितेंद्रसिंह पंड्या शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी गुलजारीलाल त्रिवेदी एवं उज्जैन नगर निगम की पार्षद माया राजेश त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्यजन की उपस्थिति रहेगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर संयोजक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में प्रदीप पंड्या, महेश रावल, कमलेश उपाध्याय, विकास उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, संजय व्यास, उमा पांडे, श्याम शर्मा, अरुण शर्मा, चंद्रशेखर पंड्या, महेश पंड्या, संजय जोशी, डॉ राजेश मेहता, पंकज शर्मा, रवि शर्मा सहित अन्य समाजजन ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment