टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान

कैलिफोर्निया। टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए सीईओ होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में सीईओ बने थे। उनके नेतृत्व में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब 32 लाख करोड़) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 350 लाख करोड़) हो गई है। कंपनी का सालाना रेवेन्यू भी 108 बिलियन डॉलर (करीब 10 लाख करोड़) से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर (39 लाख करोड़) के पार पहुंच गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment