तनोडिया। स्थानीय जामा मस्जिद चौक परिसर में स्थित हजरत दावल वली बाबा की मजार पर बुधवार रात 8 अप्रैल को 60 वां उर्स हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल के साथ श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स के पहले मंगलवार को मजार पर चादर पेश कर नगर व देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ हुई। उर्स कमेटी के पुर्व सदर शब्बीर मुल्तानी ने बताया कि वे पिछले 60 वर्षों से लगातार हिन्दू मुस्लिम एकता के नेतृत्व में यह आयोजन को करते आ रहे हैं और इस वर्ष 60 वां उर्स आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि माधवसिंह राठौर, लालसिंह चुंडावत, जसंवतसिंह राठौर,ओम शर्मा, मुकेश परमार, दिनेश जाधव,सदर आरीफ मुल्तानी,उर्स कमेटी सदर लाला शाह,खादिम मुन्ना शाह,फारुक मुल्तानी, व और पुलिस स्टाफ का स्वागत किया गया। उर्स में हिन्दू मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम समाजजन उपस्थित रहे। बुधवार की रात में कव्वाली का दौर शुरू हुआ, जिसमें इंदौर के शाकिर साबरी, आफताब कादरी और चंचल साबरी और नियाजी कव्वाल पार्टी पिपलोन ने सूफियाना अंदाज में नातिया कलाम पेश किए। हजरत मोहम्मद साहब और ख्वाजा गरीब नवाज की शान में प्रस्तुत कव्वालियों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे और कलाकारों पर नोटों की बारिश कर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उर्स कमेटी के सदस्यों द्वारा अतिथियों को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। देर रात कव्वालों द्वारा कुल पढ़ने के साथ ही उर्स का समापन हुआ। यह उर्स नगर में हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।
संबंधित समाचार
-
गाय का कटा सिर मिलने के मामले में दंपती समेत3 गिरफ्तार; मांस के टुकड़े हांडी में रखे थे
रतलाम।रतलाम के राजीव गांधी सिविक सेंटर परिसर में मिले गाय के कटे सिर के मामले में... -
दो सड़क हादसों में दो की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, ट्रक ने युवक को मारी टक्कर
शाजापुर (उज्जैन)।शाजापुर जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो... -
सैलाना विधायक 14 मई से धरने पर बैठेंगे; नामांतरण मामलों की जानकारी नहीं मिलने से नाराज
रतलाम। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नगर परिषद सैलाना के खिलाफ 14 मई से धरने पर...