पूर्व अध्यक्ष सिसोदिया बीजेपी में, कांग्रेस छोड़ सिसोदिया फिर बीजेपी में शामिल हुईं

सुसनेर। नगर की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने सिसोदिया को रूपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। गौरतलब है कि सिसोदिया कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं लेकिन अब उनकी पुन: भाजपा में वापसी से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सिसोदिया की इस घर वापसी को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment