तनोडिया। स्थानीय जामा मस्जिद चौक परिसर में स्थित हजरत दावल वली बाबा की मजार पर बुधवार रात 8 अप्रैल को 60 वां उर्स हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल के साथ श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स के पहले मंगलवार को मजार पर चादर पेश कर नगर व देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ हुई। उर्स कमेटी के पुर्व सदर शब्बीर मुल्तानी ने बताया कि वे पिछले 60 वर्षों से लगातार हिन्दू मुस्लिम एकता के नेतृत्व में यह आयोजन को करते आ रहे हैं और इस वर्ष 60 वां उर्स आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि माधवसिंह राठौर, लालसिंह चुंडावत, जसंवतसिंह राठौर,ओम शर्मा, मुकेश परमार, दिनेश जाधव,सदर आरीफ मुल्तानी,उर्स कमेटी सदर लाला शाह,खादिम मुन्ना शाह,फारुक मुल्तानी, व और पुलिस स्टाफ का स्वागत किया गया। उर्स में हिन्दू मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम समाजजन उपस्थित रहे। बुधवार की रात में कव्वाली का दौर शुरू हुआ, जिसमें इंदौर के शाकिर साबरी, आफताब कादरी और चंचल साबरी और नियाजी कव्वाल पार्टी पिपलोन ने सूफियाना अंदाज में नातिया कलाम पेश किए। हजरत मोहम्मद साहब और ख्वाजा गरीब नवाज की शान में प्रस्तुत कव्वालियों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे और कलाकारों पर नोटों की बारिश कर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उर्स कमेटी के सदस्यों द्वारा अतिथियों को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। देर रात कव्वालों द्वारा कुल पढ़ने के साथ ही उर्स का समापन हुआ। यह उर्स नगर में हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।
संबंधित समाचार
-
बिना सुरक्षा उपकरण पोल पर चढ़ाया, सफाईकर्मी को लगा करंट:टला बड़ा हादसा
नेपानगर।नेपानगर के नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। नेपानगर में शुक्रवार दोपहर बिजली... -
सिविल अस्पताल की ओपीड़ी में घूम रही गाय, लेबर रूम में चूहों का आतंक
सारंगपुर।सरकारी सिविल अस्पताल की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। मरीजों को... -
पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार तस्कर, 13 देसी पिस्टल और 45 कारतूस जब्त
*बुरहानपुर।, बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई...