ईरान ने जंग रोकने के लिए 10 शर्तें रखीं, ट्रम्प ने ईरान पर हमले रोके, होर्मुज खोलने पर राजी, नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं

ब्रह्मास्त्र तेल अवीव/वाशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि ईरान की तरफ से तुरंत स्ट्रेट आॅफ होर्मुज खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं।
ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। उन्होंने कहा- हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने के लिए जरूरी होगा। ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि कर दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि आगे की बातचीत 11 अप्रैल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। ईरान ने दो हफ्ते के लिए होर्मुज खोलने की जानकारी दी और अपने नागरिकों से कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय एकता बनाए रखना और जीत का जश्न पूरी ताकत से जारी रखें।

पाकिस्तानी पीएम ने अमेरिका-ईरान से बातचीत की जानकारी दी थी
इससे पहले शहबाज शरीफ ने एक्स पर बताया था कि उन्होंने ट्रम्प से ईरान को दी गई डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने की अपील की है। शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने ईरान से भी दो हफ्तों के लिए होर्मुज खोलने की अपील की है, ताकि इसे सद्भावना के संकेत के रूप में देखा जा सके।
योजनाओं पर बात
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही ईरानी सेना के समन्वय में होगी। क्षेत्र में रेजिस्टेंस एक्सिस के खिलाफ सभी युद्ध और हमले बंद किए जाएं। अमेरिका को सभी ठिकानों और बेसों से अपनी सेनाएं वापस बुलानी होंगी। होर्मुज में सुरक्षित ट्रांजिट सिस्टम स्थापित किया जाए, जिसमें ईरान की प्रमुख भूमिका हो। ईरान को युद्ध में हुए नुकसान की पूरी भरपाई मिले। उन पर लगे सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध (सैंक्शन्स) हटाए जाएं। विदेशों में जब्त की गई ईरान की संपत्तियों को वापस किया जाए। इन सभी शर्तों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाध्यकारी प्रस्ताव में मंजूरी दी जाए। अमेरिका यह लिखित भरोसा दे कि वह भविष्य में ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अपने नागरिकों से इस बातचीत की प्रक्रिया का समर्थन करने की अपील की है। इस घोषणा के बाद तेहरान की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय झंडे लेकर जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment