ब्रह्मास्त्र तेल अवीव
ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर बड़े हमले किए जा सकते हैं, जिसकी तैयारी अमेरिका और इजराइल ने कर ली है।
एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते के पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी।
इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। मध्यस्थों का कहना है कि अगले 48 घंटे इस डील के लिए आखिरी मौका हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर हमले की योजना तैयार कर रखी है। हालांकि, ईरान फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट और अपने परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मुद्दों पर कोई बड़ी रियायत देने के मूड में नहीं दिख रहा है।