महावीर जनकल्याण के पावन पर्व पर सेवा कर मनाया

खाचरोद। महावीर जनकल्याण के पावन पर्व पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री खाचरोद द्वारा महावीर जयंती उत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गोपाल गौशाला खाचरोद में गौ सेवा एवं चारा वितरण का पुण्य कार्य किया गया। इसके पश्चात महावीर जल मंदिर का शुभारंभ माननीय श्री गोविंद जी भरावा (नगर पालिका अध्यक्ष), इंटरनेशनल फेडरेशन के डायरेक्टर हेमंत जैन एवं मध्य प्रदेश रीजन सहसचिव विजय बरडिया के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अनुकंपा दान की भी व्यवस्था की गई, जो अत्यंत सराहनीय रही। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र नांदेचा, सचिव अरुण लुणावत सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश चोपड़ा, निलेश मंडोत, अनिल लोढ़ा, जय वागलेचा, आयुष बरर्डिया हर्ष नागदा, संजय भंडारी, विनय जैन, मनीष मेहता, सुधीर मेहता, विनोद जैन, चंद्रप्रकाश चोरड़िया, राजेश वनवट, पुनीत मेहता, नितेश भटेवरा, स्वप्निल सुराणा, चिराग भटेवरा, राजू मोदी, जितेंद्र भटेवरा, विकास भटेवरा, अमित बुपक्या आदि शामिल रहे। महिला सदस्यों में अंजू नांदेचा, अनिता मेहता, पलक चोपड़ा, जयंती गेलड़ा, नेनी लढ़ाई एवं रुचि बुपक्या की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी नामित वनवट द्वारा दी गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment