किन्नरों का उत्पात: नेग के नाम पर हंगामा:लसूड़िया के घरों में घुसकर धमकी-अश्लीलता के आरोप, एक परिवार से 80 हजार दिलवाने का आरोप

इंदौर। लसूडिया इलाके में किन्नरों द्वारा उपद्रव के दो मामले सामने आए हैं। नेग (मुहूर्त) के नाम पर जबरन पैसे मांगने, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।डॉक्टर के घर में घुसकर 50 हजार मांगे

महालक्ष्मी नगर निवासी डॉ. आशीष चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च की सुबह किन्नरों का एक समूह उनके भाई के घर में घुस गया। उस समय घर में महिलाएं अकेली थीं। आरोप है कि किन्नरों ने नेग के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की और अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकतें कीं।पीड़ित के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस को डायल-100 पर बुलाया गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने ही किन्नरों को 80 हजार रुपए दिलवाए गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और तारेश सोनी (टीआई, लसूड़िया) को दी गई है।तुलसी नगर में हंगामा-इससे पहले तुलसी नगर निवासी आशीष दुबे के घर भी किन्नरों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया था। पीड़ित के अनुसार, 6-7 किन्नर बिना अनुमति घर में घुस आए और 51 हजार रुपए की मांग करने लगे। परिवार द्वारा कम राशि देने की बात कहने पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील हरकतें कीं, धमकाया और घर में तोड़फोड़ की।पीड़ित ने बताया कि किन्नरों ने विरोध करने पर उसकी मां के साथ मारपीट की, बाल पकड़कर खींचा और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि घर में रखी देवी-देवताओं की मूर्ति उठाकर फेंकने का भी आरोप लगाया गया है। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment