शुजालपुर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुरुपयोग एवं उससे होने वाली पर्यावरणीय हानियों को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उसके विकल्पों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से महाविद्यालय में लगातार पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में पर्यावरण सुधार एवं नवाचार से जुड़ी पहल को बढ़ावा देंगे। प्रतियोगिता पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल द्वारा प्रायोजित पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। इस दौरान विज्ञान संकाय के डॉ. तुषार यादव, डॉ. सुनील कुमार मित्तल, किशोर विश्वकर्मा, संगीता सोनी, पूजा सांखला, जयेश मालवीय, डॉ. सुनील मेवाडा, डॉ. सौरभ नेमा, डॉ. अर्पिता शुक्ला, डॉ. शाकिब मलिक, भूपेन्द्र परमार, विनय सिंह वर्मा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने लिखे निबंध