बीनागंज। पीएम श्री कन्या मिडिल स्कूल बीनागंज का शैक्षणिक भ्रमण दल गत दिवस निवाड़ी जिले के ओरछा किला पहुंचा और भ्रमण कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षक अभिषेक मीना ने बताया कि यह किला सोलहवीं शताब्दी में बुंदेला राजा रुद्रप्रताप सिंह द्वारा बनवाया गया था। यह बेतवा नदी के तट पर स्थित है। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक कृष्ण गोपाल मीना ने बताया कि छात्रों द्वारा अपने सामान्य कक्षा शिक्षण से बाहर किसी ज्ञानवर्धक स्थान की नियोजन यात्रा करना है। इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा प्राचार्य गोपाल मैथिल के मार्गदर्शन में ओरछा किला का भ्रमण किया और ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर अंजुम कुरैशी, हुकुमचंद साहू, रमेशचंद अहिरवार, रमा मीना, कृष्ण शाक्यवार, वंदना व्यास, अनमोल शर्मा, वैशाली साहू, दीपक प्रजापति, मनोरमा मीना,ताराचंद सोनी, बालकविनेट प्रधानमंत्री तमन्ना जाटव, शिक्षा मंत्री पलक मीना, प्रतिज्ञा मीना, तनवी राजपूत, प्रेरणा जैन, परी राजपूत, सुनीता मीना, नंदनी मीना सहित लगभग आधा सैकड़ा से अधिक छात्राएं शामिल थी। बालकेविनेट की शिक्षा मंत्री पलक मीना ने बताया कि इस दौरान शैक्षिक भ्रमण के अलावा ओरछा सरकार राजाराम और लौटते वक्त दतिया में पीताम्बर देवी के दर्शन भी किया, यह यात्रा बहुत ही ज्ञानवर्धक रही।
शैक्षणिक भ्रमण दल पहुंचा ओरछा किला