ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में बस स्टैंड स्थित मां मंशापूर्ण वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लोकतांत्रिक तरीके से सनातनी हिंदू उत्सव समिति का विधिवत गठन किया गया, जिसमें गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष अतुल जगताप को सर्वसम्मति से सनातनी हिंदू उत्सव समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया, बैठक में सनातनी हिंदू उत्सव समिति के समस्त कार्यक्रमों को सात्विक तरीके से मनाया जाएगा, सनातनी हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, दिखावे का नहीं बल्कि सनातनी हिंदुत्व के चलते जय जय सियाराम का उद्घोष किया हिंदुत्व के कार्यक्रमों में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले विक्रम सिंह चौहान, पूनम मेवाड़े, हवलदार सिंह आदि कई प्रबुद्धजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम आक्रोश के प्रतीक नहीं बल्कि सरलता, सहजता, समानता तथा शालीनता के प्रतीक थे इसलिए सनातनी हिंदू उत्सव समिति के प्रत्येक कार्यक्रम को बड़ी शालीनता के साथ मनाया जाएगा, सनातनी हिंदू उत्सव समिति द्वारा पीपल चौराहे पर दांगी समाज की विशाल शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, शांति समिति की बैठक अब मात्र औपचारिकता नहीं रहेगी, संगठन की रूपरेखा तैयार करने हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, कानून एवं संविधान का पालन करते हुए विधिवत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, करीब 500 साल से अधिक पुराना स्टेट टाईम का अति प्राचीन चतुर्भुजनाथ मंदिर से विशाल चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी जो खेड़ापति शीतला माता मंदिर मातामंड होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से निकाली जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक धर्मप्रेमी बंधु मौजूद रहे।