रामनवमी पर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की शुरूआत पक्षियों के लिए जल पात्र भी रखे

इंगोरिया। रामनवमी के शुभ अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। पक्षियों के लिए जल पात्र भी रखे गए। जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसे प्रत्येक व्यक्ति ने करना चाहिए। उक्त उद्बोधन प्याऊ का शुभारंभ करते हुए जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय ने व्यक्त किए। श्रीराम आश्रम जूना अखाड़ा की महंत भवानी गिरीजी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। पशु पक्षियों के लिए गर्मी के मौसम में जल पात्र प्रत्येक घर,खेत, खलिहान व सार्वजनिक स्थलों पर अवश्य रखें। जनसेवा कार्य निरन्तर कर मानव जीवन को सार्थक करें। इसी तरह ग्राम सुकलाना में पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी ग्रामीण जन व समिति सदस्यों के साथ प्याऊ का शुभारंभ किया ग्राम। पलदूना में ग्रामीण जनों व समिति सदस्यों ने सुश्री हर्षित जोशी एवं कृतिका शर्मा के हाथों पूजन अर्चन करवाकर शुभारंभ करवाया। नवांकुर संस्था के पीयूष शर्मा एवं इंद्र सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक गांव में वृक्ष व भूमि पूजन की गतिविधियां भी जन जागरूकता के साथ संपादित की गई। देवनारायण मन्दिर व फंटे पर प्याऊ लगाई गई।चामला नदी किनारे पर सफाई कर जल संवर्द्धन की शपथ सभी समाज कार्य के छात्र छात्राओं ने ली। जन जागरूकता को लेकर गांव में जल संवर्द्धन का संदेश देते हुए रैली भी निकाली। 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जनों के साथ-साथ घनश्याम चौहान, समंदर सिंह, अखिलेश शर्मा, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र राठौर, बाबूलाल मालवीय, पर्वत लाल मालवीय, राहुल राठौर, कुलदीप सिंह, लाखन सिंह जी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment