महिदपुर। आंजना समाज धर्मशाला महिदपुर में भगवान श्री राम व समाज के संत श्री श्री 1008 राजाराम जी महाराज का जन्मोत्सव का कार्यक्रम 28 मार्च 2026 शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आंजना समाज विकास समिति के अध्यक्ष सेवाराम पटेल नारायणा धाम के माध्यम से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसी के साथ समाज के दानदाताओं ने 562200 की नगद राशि भेट कर सामाजिक विकास की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भगवान श्री राम एवं श्री श्री 1008राजारामजी महाराज की आरती के पश्चात सामाजिक लोगों ने सहभोज किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अंतर सिंह आंजना ने किया एवं आभार पटेल सेवाराम आंजना नारायणा धाम वालों ने माना। जानकारी मनोहरसिंह आंजना गोगाखेड़ा नें दी।
रामनवमी कार्यक्रम सम्पन्न