आगर मालवा। सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर एवं सरदार पटेल युवा संगठन गुदरावन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 20 मार्च 2026 को पाटीदार धर्मशाला गुदरावन में नेत्र शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 141 लोगों की आंखों जांच की गई तथा 33 लोगों को चश्मा प्रदान किए गए एवं 23 लोगों का चयन आॅपरेशन हेतु किया गया। जिन्हें बस द्वारा आनंदपुर ले जाया जाएगा वहां उनकी जांच ठहरना, लेंस ,दवाई एवं लाना ले जाना सब नि:शुल्क रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए जय नारायण चैधरी ने बताया की समस्त ग्राम वासियों ने उक्त शिविर को संपन्न कराने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। बाहर से पधारे समस्त डॉक्टर का कैंप के आयोजन रामचंद्र कुमावत एवं उनके परिवार द्वारा सभी का स्वागत कर कैंप का शुभारंभ हुआ। अगला कैंप 17 अप्रैल 2026 को पाटीदार धर्मशाला गुदरावन में आयोजित होगा। इसका अभी से अधिकतम प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को नि:शुल्क नेत्र शिविर का लाभ दिलाने की अपील की गई।
गुदरावन में नेत्र शिविर संपन्न