रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस गैंग की धमकी:वॉइस नोट भेजकर 15 करोड़ मांगे, कहा-पैसा नहीं दिया तो मार डालेंगे

इंदौर। साउथ तुकोगंज इलाके में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। संजय ने मामले में क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर तुकोगंज पुलिस को जांच सौंप दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, गुरुवार को संजय को धमकी भरा कॉल आया, जिसे उन्होंने तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर वॉइस मैसेज आया, जिसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का साथी और हेरी बॉक्सर बताया और 15 करोड़ रुपए की मांग की।वॉइस मैसेज में कहा गया कि रकम नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर संबंधित नंबर की जानकारी निकाली जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment