मांगलिक भवन परिसर से अति-क्रमण हटाने हेतु दिया आश्वासन

महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति द्वारा नारायणा रोड़ स्थित डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन परिसर पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने को लेकर बार बार दीए ज्ञापन के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजा यादव नगर पालिका विभाग के कर्मचारियों के साथ दिनांक 13 मार्च को मांगलिक भवन पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात समिति व उपस्थित बहुजन समस्त संगठनों की बात सुनी । समिति संरक्षक जे के मालवीय ने समिति द्वारा किए व्यक्तिगत आर्थिक कार्यों से अवगत कराया साथ ही समिति अध्यक्ष दिनेश चौहान ने शेष कार्यों के लिए सीएमओ का ध्यान आकर्षित करवाया। पूर्व बी आर सी रमेशचंद्र देवड़ा ने विधायक दिनेश जैन बॉस द्वारा 10 लाख मांगलिक भवन परिसर के लिए नगर पालिका को दिए जाने की बात कही जिसका उपयोग परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए किया जाएगा। तत्पश्चात समिति उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी द्वारा सीएमओ को भवन और परिसर का दौरा करवाया और बढ़ते अतिक्रमण से मांगलिक भवन परिसर को मुक्त करवाने हेतु निवेदन किया । सीएमओ द्वारा अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी करने की बात कही। राजा यादव के प्रथम आगमन पर बाप समिति और उपस्थित सभी संगठनों ने पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से विजय सूर्यवंशी,सलोनी परमार, राजेश मालवीय, राहुल वाघेला आदि उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment