सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में दी लोक गीत की प्रस्तुति

शुजालपुर। कृषि उपज मंडी शुजालपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में ग्राम झोंकर के प्रख्यात लोक कलाकार बाबूलाल धौलपुरे और दिनेश कुमार धौलपुरे, धौलपुरे पार्टी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मालवी लोक संगीत एवं कबीर भजन मंडल ग्राम झोंकर के कलाकारों ने विवाह समारोह पर आधारित पारंपरिक लोकगीत, कबीर भजन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। साथ ही भक्ति संगीत में राम-कृष्ण से जुड़े लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तथा अन्य मंचासीन अतिथियों ने बाबूलाल धौलपुरे और दिनेश कुमार धौलपुरे को भगवान श्रीराम का चित्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धौलपुरे पार्टी के अन्य कलाकारों में आदित्य धौलपुरे, अशोक सिलोदिया, गुरुचरण, भेरूलाल परमार और बाबूलाल राजोरिया सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे, जिन्हें भी मंच से सम्मानित किया गया। 401

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment