कलेक्टर श्री सिंह द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया

 उज्जैन । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 17 मार्च को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा शिप्रा विहार में बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन भी किया जाएगा। इसी के मद्देनजर कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के द्वारा रविवार को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए‌। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment