इंदौर। भागीरथपुरा दूषित जलकांड में अपने परिजनों को खो चुके 22 परिवार शनिवार को अस्थियां लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। कांग्रेस सेवादल की ओर से यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का पूरा खर्च उठाया जा रहा है।शनिवार सुबह मामाजी की धर्मशाला से भागीरथपुरा चौराहे तक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ अस्थियों को विदाई दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अ और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहे।प्रयागराज में होंगे अस्थि विसर्जन और पिंडदान-सेवादल के शहर अध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज पहुंचने के बाद सनातन परंपरा के अनुसार विद्वान पंडितों द्वारा अस्थि विसर्जन, पिंडदान, तर्पण और दान की विधियां कराई जाएंगी। गंगा तट पर ये धार्मिक संस्कार बनारस के पंडितों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।
भागीरथपुरा जलकांड- 22 परिवार अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना, गंगा तट पर होंगे धार्मिक संस्कार