शुजालपुर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्यप्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी, भोपाल के कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया एवं बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के डॉ. जितेंद्र मालवीय उपस्थित रहे। समारोह में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आलोक खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि डॉ. बी के त्यागी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम समन्वयक एवं प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह मेवाड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत साइंस रंगोली, साइंस क्विज, पोस्टर, बैनर, मॉडल, निबंध, भाषण और डॉक्यूमेंट्री सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा विशिष्ट व्याख्यानों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य वक्ता डॉ. सुशील मंडेरिया ने अपने व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में प्रकृति, स्वास्थ्य और जीवन के संतुलन का गहरा वैज्ञानिक आधार है। उन्होंने औषधीय वनस्पतियों के महत्व और विज्ञान के विकास में मातृशक्ति के योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. जितेंद्र मालवीय ने आधुनिक विज्ञान के उभरते क्षेत्रों पर चर्चा करते हुए आर्टिफि शियल इंटेलिजेंस, न्यूरोसाइंस और माइक्रोबायोलॉजी जैसे विषयों की उपयोगिता बताई। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आलोक खन्ना ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई वैज्ञानिक रंगोलियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विज्ञान को सरल और रोचक बनाती हैं। डॉ. बी. के त्यागी ने भी वैज्ञानिक नवाचार और अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच विकसित करते हैं और उन्हें नई खोजों के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और ट्रॉफ ी प्रदान की गई। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. आनंद अजनोदिया ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। संचालन पूनम राठौर एवं आभार डॉ. सुनील कुमार मित्तल ने माना। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। 403
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का समापन समारोह संपन्न