राष्ट्रीय मीन्स कम मेधा छात्रवृत्ति में चयन शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

शुजालपुर। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुजालपुर मंडी की छात्रा करुणा मेवाड़ा ने राष्ट्रीय मीन्स कम मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। करुणा मेवाड़ा पिता अजब सिंह मेवाड़ा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अल्पना राणा ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने भी करुणा को शुभकामनाएँ दीं और उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment