इंदौर। बिना हेलमेट के शहर की सड़कों पर चलने वालों को लेकर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन मोड़ जारी है। पुलिस अब केवल चालान ही नहीं काट रही, बल्कि सड़कों पर बकायदा अनाउंसमेंट कर समझा भी रही है कि सिर पर हेलमेट लगाकर चले। शुक्रवार को पुलिस ने सुबह से लेकर रात तक विशेष अभियान चलाया और 1636 टूव्हीलर चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई-ट्रैफिक पुलिस ने पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महूनाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, भंवरकुआं चौराहा सहित अन्य चौराहों पर बिना हेलमेट के टूव्हीलर चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की। इसके साथ ही पुलिस अनाउंसमेंट कर यह भी बता रही है कि यह कार्रवाई आपके हित में है, ताकि आप हेलमेट के महत्व को समझे। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचा सकें।नो-पार्किंग में खड़ी 137 गाड़ियों पर कार्रवाई-ट्रैफिक पुलिस की चारों जोन के लिए बनाई गई विशेष पेट्रोलिंग टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर के व्यवस्थतम रास्तों, बाजारों और ट्रैफिक के दबाव वाले इलाकों में ये टीमें पेट्रोलिंग कर ट्रैफिक को सुगम बनाने में लगी है। इसी कड़ी में टीम ने 137 वाहन चालकों के खिलाफ व्हील लॉक लगाकर नो-पार्किंग की वैधानिक कार्रवाई की।
बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 1636 पर कार्रवाई:ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई