पत्नी पुलिस के साथ लौटी तो फंदे पर मिला पति

उज्जैन। शराबी पति द्वारा की गई मारपीट की शिकायत करने पत्नी थाने पहुंच गई। डर कर पति ने दरवाजा बंद किया और फांसी लगा ली। पत्नी थाने से पुलिस के साथ लौटी तो पति फंदे पर लटका मिला।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजयनगर में रहने वाला राहुल पिता राजेश तिवारी हम्माली करता था और शराब पीने का आदी थी। सोमवार रात नशा कर लौटा तो पत्नी कोमल के साथ बच्चों से मारपीट करने लगा। आये दिन मारपीट करने से परेशान पत्नी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। जहां से डायल 112 के साथ वापस घर लौटी। पति ने दरवाजा बंद कर लिया था और आवाज लगाने पर भी नहीं खोल रहा था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़ा गया। लेकिन कमरे में राहुल साड़ी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने तत्काल उसे नीचे उतारा और चरक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। संभावना जताई गई है कि पत्नी के साथ मारपीट और पुलिस द्वारा पकड़ने जाने के डर से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment