बकरा चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में पकड़ाया

उज्जैन। पशु पालक के बाड़े से 30 हजार का बकरा चोरी करने वाले को 24 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवैध कच्ची शराब मामले से भी जुड़ा था। उससे शराब भी बरामद की गई है।
भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि ग्राम मलोड़ा में रहने वाला प्रभुलाल पिता रूपाजी पशु पालक है। 8 मार्च को उसने शिकायत दर्ज कराई कि उसके बाड़े में 20 बकरा-बकरी बंधे थे। एक सफेद रंग का बकरा जिसकी कीमत 30 हजार रूपये है, अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है। शिकायत पर धारा 303 (2) का प्रकरण दर्ज किया गया और हजारों रूपये कीमत का बकरा चोरी करने वाले की तलाश शुरू की गई। सोमवार देर शाम मलोड़ा-ओरड़ी काकंड से एक युवक को प्लास्टिक की केन लेकर जाते देखा तो एसआई कन्हैयालाल मचार, प्रधान आरक्षक परमिंदर यादव, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया ने पकड़ा। युवक की केन में कच्ची शराब भरी होना पाई गई। उसे पूछताछ के लिये थाने लाया गया, जहां उसने अपना नाम सागर पिता अमृतलाल सोलंकी जाति मोंगिया 32 साल निवासी ग्राम खेरवास बदनावर होना बताया। मोंगिया जाति का होने पर उससे सख्ती के साथ अन्य मामलों में पूछताछ शुरू की गई तो उसने बकरा चुराना भी कबूल कर ली। 30 हजार कीमत का बकरा उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। 24 घंटे में बकरा चोरी होने के साथ अवैध शराब मिलने पर आरोपी को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment