इंदौर।इंदौर के सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर कारों से स्टंट करते हुए बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में पुलिस ने एक छात्र नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्र नेता ने इसका वीडियो अपनी सोशल मीडिया आईडी पर शेयर किया था। पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने और स्टंट करने पर कार्रवाई की है।
स्टंट से बाधित हुआ था यातायात-जूनी इंदौर पुलिस ने छात्र नेता आयुष भार्गव के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। 7 मार्च की रात आयुष भार्गव ने सांसद प्रतिनिधि पंकज फतेचंदानी के जन्मदिन पर कार और बाइक की रैली निकाली थी। इस दौरान कार नंबर MP09AV1186 की छत पर खड़े होकर स्टंट किया जा रहा था, जिससे यातायात भी बाधित हुआ।20 से अधिक कार-बाइक से निकाली रैली-बताया गया है कि आयुष ने टॉवर चौराहे से सिंधी कॉलोनी के बीच करीब 20 से अधिक कार और बाइक के साथ रैली निकाली थी। इसके लिए थाने से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।घटना का वीडियो भी आयुष ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर शेयर किया था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मोटर व्हीकल एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आयुष के खिलाफ कार्रवाई की गई है।