महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फुले समाज कल्याण समिति महिदपुर जिला उज्जैन की बैठक दिनांक 5 मार्च को महिदपुर के डॉक्टर अंबेडकर मांगलिक भवन में नागुलाल मालवीय एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य एवं समिति सचिव सुरेश डामेचा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अधिक जानकारी देते हुए समिति संरक्षक एवं डोमा परिसंघ प्रदेश महासचिव जे के मालवीय ने बताया कि विश्वरत्न महामानव डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल इस बार वृहद स्तर पर मनाई जाएगी जिसमें हजारों लोगों के आने की संभावना है। विभिन्न संगठन और समाजसेवियों का सम्मान जयंती कार्यक्रम के दौरान बाप समिति द्वारा किया जाएगा। मांगलिक भवन को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की दिशा में उपस्थित समिति पदाधिकारीयो ने निर्णय लिया कि शासन प्रशासन की उदासीनता के चलते अब अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत की जाएगी। समिति द्वारा समस्त बहुजन संगठनों से अपील की है कि वह इस धरने में शामिल होकर डॉ आंबेडकर मांगलिक भवन को अतिक्रमण मुक्त करवाने में अपनी महती भूमिका अदा करें।
बिरसा अंबेडकर फुले समाज कल्याण समिति महिदपुर की बैठक सम्पन्न