सूखी झाड़ियों के कारण दूर से दिखाई दे रही थीं लपटें, दमकलों ने काबू पाया
ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के पास बुधवार शाम सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दूर-दूर तक धुआं और लपटें नजर आ रही थीं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही एयरपोर्ट थाना पुलिस बल भी क्षेत्र में पहुंचा और हालात पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की। दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी मात्रा में सूखी झाड़ियां फैली हुई हैं। गर्मी और सूखे मौसम के चलते यहां आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ दिन पहले भी इसी तरह झाड़ियों में आग भड़कने का मामला सामने आया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।